Home Punjab>Ludhiana पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के पिता का आया बयान

पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के पिता का आया बयान

0

लुधियाना :  पंजाबी गायक सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के जेल मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा कि उनके बेटे शुभदीप के कत्ल के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टरों और शूटरों से 9 महीने में 10 से अधिक मोबाइल मिल चुके है। जेल से गैंगस्टर साम्राज्य चल रहा है। जेल मंत्री इनको रोकना ही नहीं चाहते।

पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने 9 महीने पहले एक जनसभा के दौरान कहा था कि भगवंत सिंह मान सबसे कमजोर CM साबित हुए हैं। बठिंडा की जेल में कैदियों ने अपना वीडियो वायरल किया है। इस पर बिना देरी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन लॉरेंस के इंटरव्यू पर सरकार ने चुप्पी साध ली है। बलकौर पहले ही कह चुके है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार व सीएम चुप हैं। 

बलकौर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हाई कोर्ट के दखल सरकार और जेल अधिकारियों पर उठते सवालों के बावजूद ऐसा लगातार हो रहा है। इस का मतलब सिर्फ 2 बातें हो सकती हैं। या तो पंजाब सरकार या जेल मंत्री इसे रोकना नहीं चाहते। बलकौर ने लिखा कि इन सभी चीजों को रोकने के लिए सिस्टम पूरी तरह से नाकामयाब है। दोनों बातों का मूल कारण सियासी बदलाखोरी और घटिया भ्रष्ट राजनीति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here