Home Breaking News अनाथालय में 21 लड़कियों के साथ हुई बर्बरता, FIR दर्ज

अनाथालय में 21 लड़कियों के साथ हुई बर्बरता, FIR दर्ज

0

मध्य प्रदेश : इंदौर के अनाथालय में लड़कियों से हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। इस अनाथालय में रहने वाली लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन को आपबीती सुनाई तो जिला अधिकारी भी हैरान हो गए।  इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए लड़कियों की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के 4 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया था है कि उन्हें यातनाएं देते हुए कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया, जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया। जिला प्रशासन को को यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। 

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अनाथालय में रहने वाली लड़कियां अलग-अलग जिलों से हैं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस मामले की व्यापक जांच शुरू हो चुकी है और सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के बाद ही कानूनी कार्रवाई की गई है। 

एस.पी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here