पठानकोटः अयोध्या में सोमवार को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य को लेकर पठानकोट में को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। यह शोभायात्रा अलग अलग इलाकों से निकाली गई। पंजाब भर में रामलला की धूम छाई हुई है। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज को आयोध्या में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज पूरा देश, राममय हो गया है। लोगों में बड़ा उत्साह है। इसके अलावा मंदिर, मठों में भजन कीर्तन दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है।