Home Himachal>Baddi विदेश में पंजाबी युवक की मौ’त, देखें वीडियो

विदेश में पंजाबी युवक की मौ’त, देखें वीडियो

0

अमृतसर : 7 महीने पहले कनाडा वर्क परमिट पर गए बाबा बकाला साहिब तहसील के गांव बुताला के 27 वर्षीय गुरजंट सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। गुरजंट सिंह की मौत की खबर परिवार और गांव में पता चलने के बाद हर तरफ मातम का माहौल है और इलाके के लोग और रिश्तेदार गुरजंट सिंह के घर पहुंच कर परिवार वालों से दुख बांट रहे हैं। मृतक युवक गुरजंट सिंह के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह बहुत अच्छे स्वभाव का था। वह करीब 5 से 6 साल पहले कामकाज के सिलसिले में सिंगापुर गया था। जिसके बाद गुरजंट सिंह 7 महीने पहले सिंगापुर से वर्क परमिट पर कनाडा चला गया। उन्होंने बताया कि बीती 17 जनवरी को गुरजंट सिंह अपने 2 दोस्तों के साथ किसी काम से जा रहा था कि इसी दौरान सड़क हादसे में गुरजंट सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने भारत और पंजाब सरकार से मांग की है कि गुरजंट सिंह के शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जाए ताकि वे अपने बेटे की अंतिम रस्में और संस्कार कर सकें।

सामाजिक कार्यकर्ता बल बुताले वाला, चचेरे भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के शव को भारत लाने के लिए आर्थिक मदद जुटाई जा रही है। जिसके लिए कनाडा में मृतक गुरजंट सिंह का चचेरा भाई निर्मल सिंह शव को भारत भेजने के लिए सोशल मीडिया पर मदद को लेकर फंड इकट्ठा कर रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि गुरजंट सिंह के शव को जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है।लेकिन इस बीच परिवार की मांग के मुताबिक गुरजंट सिंह के शव को दिल्ली की बजाए श्री गुरु रामदास साहिब जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाने की इजाजत दी जाए। उन्होंने अपील की है कि इस बीच कागजी कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार समय पर कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here