Home Mohali पंजाब : खेलते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

पंजाब : खेलते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : गांव छिंबा हाजी में तालाब में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि छोटे बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा गेंद उठाने के लिए झप्पड़ के किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया और वह झप्पड़ में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस संबंध में बच्चे की दादी माया ने बताया कि उनके घर के सामने एक झप्पड़ खोदा गया था।

वहां बच्चे खेल रहे थे, वहीं खेलने के दौरान उनका 10 वर्षीय पोता विशु जब गेंद उठाने गया तो झप्पड़ में गिर गया। जिसके बाद उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह कई बार पंचायत से इस झप्पड़ को बंद करने के लिए कह चुके हैं।उन्होंने कहा कि इस झप्पड़ को पंचायत की जमीन से बाहर कर दिया जाए या फिर इसकी तारबंदी कर दी जाए। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसका नतीजा सबके सामने है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here