Home Chandigarh 3 दिन से गायब बच्ची का श+व हुआ बरामद

3 दिन से गायब बच्ची का श+व हुआ बरामद

0

परिवार का आरोपः रेप कर की गई हत्या

चंडीगढ़ः यूटी में बीते 3 दिन से लापता बच्ची का आज शव बरामद हुआ है। दरअसल, 3 दिन से लापता 8 साल की बच्ची को परिजन ढूंढ रहे थे। आज घर से 500 मीटर दूर गांव हेल्लो माजरा में पावर ग्रिड के गेट के पास से उसका शव पड़ा मिला है। जिसको लेकर परिजनों ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उनकी बच्ची को बचाया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची 19 जनवरी से घर से लापता थी। वह घर के पास खेल रही थी। खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने 19 जनवरी को ही इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने स्तर पर लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

पुलिस अब इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने शव को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। यहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here