Home Punjab>Tarn Taran अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्राण प्रतिष्ठा पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, देखे वीडियो

अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्राण प्रतिष्ठा पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, देखे वीडियो

0

पठानकोट (अनमोल शर्मा): अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित अमन भल्ला  ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्रेजिडेंट रमन भल्ला , चेयरपर्सन अनु भल्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी की अध्य्क्षता में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े  हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

इस कार्यक्रम इंस्टिट्यूट के सभी फैकल्टी व स्टूडेंट्स ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री राम जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सभी ने प्रभु श्री राम जी के भजन गाकर प्रभु का गुणगान किया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर इंस्टिट्यूट की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्रशाद वितरित किया गया। इस दौरान सभी इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपलस व स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here