Home Breaking News रंगत बाज़ार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

रंगत बाज़ार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

0

नई दिल्लीः अडंमान के रंगत बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 22 जनवरी की रात मार्किट में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादस में कई व्यावसायिक दुकानें जलकर राख हो गईं। सूत्र बताते हैं कि आग एवर सिल्वर स्टोर से लेकर कोलकाता क्लॉथ स्टोर तक फैल गई है। इस घटना में कई दुकानें आग की चपेट में आ गई हैं। हादसे की वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि दुकानों में कितनी भीषण आग लगी हुई है। इस घटना से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। जहां मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here