Home Health फगवाड़ा : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

फगवाड़ा : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/राजेश : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने के मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड फ्लाई ओवर के नीचे एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शुभ नारायण दास के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता नाइट ड्यूटी कर सुबह जब घर वापस आ रहा था कि होशियारपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता के साइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here