Home Punjab>Faridkot पंजाबः हाईवे पर पलटा इथेनॉल से भरा टैंकर, देखें वीडियो

पंजाबः हाईवे पर पलटा इथेनॉल से भरा टैंकर, देखें वीडियो

0

संगरूरः NH7 हाईवे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पटियाला से संगरूर जाने वाले NH7 हाईवे पर इथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दे दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस अधिकारियों और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।

इस घटना को लेकर इंडियन ऑयल कर्मचारियों द्वारा केमिकल लाकर टैंकर पर फोरम लेयर बनाई गई ताकि कोई भयानक दुर्घटना न हो सके। जिसके बाद पुलिस प्रशासन दवारा यातायात को दोबारा से सुचारू ढंग से शुरू किया गया। प्रशासन का कहना है कि जब तक टैंकर सीधा नहीं हो जाता, तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहीं लगी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here