Home Punjab>Faridkot पंजाबः ठंड के कारण स्कूल के पहली कक्षा के छात्र की हुई मौ+त

पंजाबः ठंड के कारण स्कूल के पहली कक्षा के छात्र की हुई मौ+त

0

बरनालाः गांव पक्खो कलां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा के एक छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 6 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि कुलदीप सिंह पहली कक्षा का छात्र था। जोकि बीते दिनों ठंड लगने के कारण बीमार हो गया था। जिसका इलाज परिवारिक सदस्यों ने पहले गांव में करवाया था। बीमारी के कारण कुलदीप ने खाना-पीना बंद कर दिया था।

उसकी हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पिता की पहले मौत हो चुकी है। परिजनों और सरकारी प्राइमरी स्कूल पक्खो कलां के हेड टीचर नवदीप शर्मा के मुताबिक बच्चे की मौत ठंड के कारण हुई है। टीचर नवदीप शर्मा ने बताया कि बच्चा कुलदीप सिंह पहली कक्षा का छात्र था। जो पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था। बच्चा एक गरीब परिवार से संबंधित था। जिसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मृतक कुलदीप सिंह दो भाई और दो बहनों का भाई था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here