Home Punjab>Rupnagar पंजाबः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, देखें CCTV

पंजाबः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, देखें CCTV

0

बटाला: कादिया रोड पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में रफ्तार कर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। मेरी जानकारी के अनुसार हादसे में व्हाइट एवेन्यू के रहने वाले गुरबचन सिंह कुछ काम करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इस सड़क के किनारे चल रहे गुरबचन सिंह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कार चालक ने गाड़ी भगाकर ले गया। जबकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी का पीछा करके ड्राइवर काबू करके कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है।

उधर, मृतक गुरबचन सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और मृतक का बेटा भी विदेश में रहता है। जिसे उसके पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों और मृतक की पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कार चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here