Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब के पूर्व DGP पर FIR कराने वाला आया सामने, कही ये बड़ी बाते
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब के पूर्व DGP पर FIR कराने वाला आया सामने, कही ये बड़ी बाते

Mahabir
Last updated: October 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa) और उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे की हत्या की FIR दर्ज हुई है। मुस्तफा-रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को दिन भर से चर्चा में चल रहे इस मामले के शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी भी सामने आ गए है।

Contents
  • अकील ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी
  • शिकायतकर्ता शमसुद्दीन ने क्या-क्या कहा?
Aqeel Mustafa Son of Ex DGP Punjab Mohammad Mustafa
Aqeel Mustafa Son of Ex DGP Punjab Mohammad Mustafa

अकील ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी

उनका कहना है कि उन्होंने वीडियो और जो अन्य जानकारी अकील ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की थी, उसी के आधार पर उन्होंने पंचकूला पुलिस (Panchkula Police) को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, उन्होंने वीडियो की बात को दबाने के लिए मुस्तफा परिवार की तरफ से साइबर थाना पंजाब में शिकायत देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस शिकायत में कहा गया था कि उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस बात का जिक्र अकील ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर डाले अपने वीडियो में भी किया था। उधर, अकील का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार को अच्छा बता रहा है। शमसुद्दीन ने मंगलवार दोपहर बाद सामने आए इस वीडियो पर भी सवाल उठाए है। कहना है कि यह भ्रम फैलाने के लिए जारी किया गया है।

Punjab Former DGP Mohammad Mustafa and ex-minister Razia Sultan Son Murder FIR Against News
Punjab Former DGP Mohammad Mustafa and ex-minister Razia Sultan Son Murder FIR Against News

शिकायतकर्ता शमसुद्दीन ने क्या-क्या कहा?

खुद अकील ने वीडियो अपलोड किया, डेथ डिक्लेरेशन कहा था: शिकायतकर्ता ने कहा कि 27 अगस्त को अकील ने एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। यह करीब 15 मिनट की थी, जो कि पूरे मलेरकोटला के रहने वाले लोगों के पास थी। इसके बाद एक पेज अपलोड किया था। जिसे डेथ डिक्लेरेशन कहा था। यह वीडियो ही पंचकूला पुलिस के समक्ष पेश की।

वीडियो में अकील ने अवैध संबंध का जिक्र किया था: शमसुद्दीन के मुताबिक, इस वीडियो में अकील ने कहा था कि उसे पिता मुस्तफा और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता चल गया है। इसके बाद उसकी मां और बहन समेत पूरा परिवार उसकी हत्या करने या उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे थे।

वीडियो सामने आई तो पुत्रवधू से थाने में शिकायत दिलवाई: शमसुद्दीन ने कहा कि जब यह वीडियो पाई गई तो मुस्तफा परिवार ने अपनी बहू से एक शिकायत पंजाब साइबर क्राइम पुलिस को दिलवा दी थी। इसमें उसका आरोप लगाया था कि उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद इस शिकायत पर लोगों को दबाने की कोशिश की गई, ताकि लोग और कोई आदमी कमेंट न करे।

File photo of Aqeel, son of former Punjab DGP Mohammad Mustafa
File photo of Aqeel, son of former Punjab DGP Mohammad Mustafa

पंचकूला सहित कई जगह आलीशान कोठियां: शमसुद्दीन ने बताया कि डीजीपी मुस्तफा यूपी के सहारनपुर के गांव हरडा खेरी का रहने वाला है, जबकि रजिया सुल्ताना मलेरकोटला की रहने वाली है। पंचकूला समेत कई जगह आलीशान कोठियां हैं। मलेरकोटला में भी महल है। इसी तरह पंचकूला में कोठी है। वहीं, जहां तक अकील की पढ़ाई अच्छे स्कूलों से हुई। जहां पर भी इनकी पोस्टिंग होती थी, वह साथ ही रहता था। वहीं, बहन के बारे में कहा कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है।

मामा की हैसियत से शिकायत दी: जब सवाल किया गया कि आपने यह शिकायत अकील के दोस्त होने की हैसियत से दी है। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने मामा की हैसियत से शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि रजिया सुल्ताना की मदर थी, उसे हम बुआ कहते थे। जब पूछा गया कि अकील नशा करता था, इस पर उन्होंने कहा कि नशा खत्म करने की जिम्मेदारी इनकी खुद की थी। लेकिन उसे क्यों नहीं रोक पाए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar: जालंधर में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, मचा हड़कंप, लग गया भयंकर जाम
Next Article Promotion: पंजाब सरकार ने इन अधिकारियों का किया प्रमोशन, पढ़ें LIST
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.