Breaking Newsपंजाबः सिविल अस्पताल में अब 72 नहीं 6 घंटे में मिलेगी टेस्ट...

पंजाबः सिविल अस्पताल में अब 72 नहीं 6 घंटे में मिलेगी टेस्ट की रिपोर्ट, जल्द शुरू होगी लैब

बठिंडाः स्वाइन फ्लू और ‎‎कोविड-19 टेस्ट की सुविधा‎ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध‎ करवाने के लिए जल्द ही सिविल अस्पताल में‎ आरटीपीसीआर (रिजर्व‎ ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन ‎‎रिएक्शन) टेस्ट लैब शुरू होने जा रही है। इसके लिए सेहत विभाग की तरफ से अस्पताल में फ्लू ‎‎कॉर्नर सैंपल कलेक्शन सेंटर के ‎‎नजदीक ही लैब स्थापित की गई है। बाबा फरीद मेडिकल‎ कॉलेज, फरीदकोट प्रबंधन की तरफ से आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ साजो सामान अस्पताल में भेजकर‎ मशीन इंस्टॉल भी करवा दी गई है।

‎वहीं लैब को शुरू करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ने मंजूरी दे दी है। इस बाबत पीजीआई चंडीगढ़ के विषाणु विज्ञान विभाग ने सिविल अस्पताल बठिंडा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर को एक पत्र जारी कर स्थापित की गई लैब को जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए है। इसके बाद बठिंडा सिविल अस्पताल में सारस व कोविड-2 की जांच के लिए अब फरीदकोट या फिर चंडीगढ़ के साथ फरीदाबाद लैब में भेजने नहीं पड़ेंगे। इससे जांच रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था, जिससे मरीजों व प्रभावित लोगों के उपचार शुरू करने में समय लग रहा था। फिलहाल उक्त लैब को अनुमति मिलने के साथ सारस व कोविड-2 लैब में वास्तविक समय पर पीसीआर (पारंपरिक) द्वारा परीक्षण करने में सुविधा होगी।

इस संबंध में विभाग की तरफ से डॉ. सतीश जिंदल एसएसमओ सिविल अस्पताल को पत्र लिखकर कहा गया है कि उनके पास लैब संबंधी अनुमति के लिए मिले दस्तावेज व प्रमाणिकता के आधार पर बठिंडा में मौजूदा बुनियादी ढांचा विकसित हैं। वहीं पारंपरिक वास्तविक समय पीसीआर द्वारा जांच करने के लिए हर तरह के साधन व सुविधा होने के साथ प्रशिक्षित स्टाफ भी उपलब्ध है। वहीं इससे पहले योग्यता परीक्षण के परिणामों की भी समीक्षा संतोषजनक है। इस संबंध में सभी नियमों की पालना करने के चलते लैब को संचालित करने संबंधी अनुमति विभाग की तरफ से प्रदान कर दी गई है।

पीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद अब यह लैब जल्द ही शुरू किया जाएगा। सिविल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ आरटी पीसीआर लैब अगले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। सिविल अस्पताल स्थित फ्लू कॉर्नर ‎में कोविड-19 और स्वाइन फ्लू के‎ सैंपल लिए जाते हैं। कोविड-19‎ सैंपल जांच के लिए फरीदकोट‎ मेडिकल कालेज और स्वाइन फ्लू‎ का सैंपल पटियाला स्थित लैब‎ भेजा जाता है। रिपोर्ट आने में भी‎ दो से तीन दिन लग जाते हैं। सैंपल‎ भेजने के लिए एंबुलेंस और स्टाफ‎ की अलग से व्यवस्था करनी पड़ती‎ है। अस्पताल में लैब की व्यवस्था‎ शुरू होने से टेस्ट की रिपोर्ट 72‎ घंटे की बजाय मात्र 6 घंटे में ही‎ उपलब्ध होने लगेगी।‎

अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि कोरोना व उससे संबंधित सभी तरह की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर जल्द ही उपलब्ध होगी, जिससे मरीज के उपचार में होने वाली देरी कम होगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार लैब स्थापित होने से कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट एक दिन में ही मिल सकेगी। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सतीश जिंदल ने बताया कि बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट की तरफ से अस्पताल‎ परिसर में बनी लैब में‎ आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए‎ मशीनें पहले से ही इंस्टाल करवा दी गई थी। अब इस लैब को शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही लैब शुरू कर दी जाएगी, जबकि लैब संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ‎ उपलब्ध है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...