Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Accident News: नेशनल हाईवे पर मचा कहर, कार चालक की लापरवाही ने छीनी जिंदगी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Accident News: नेशनल हाईवे पर मचा कहर, कार चालक की लापरवाही ने छीनी जिंदगी

Mahabir
Last updated: October 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्री कीरतपुर साहिब। Accident News: पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब (Kiratpur Sahib) से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर है। दरअसल, बीती देर रात गांव हजारा नेशनल हाईवे (National Highway) पर हुए एक सड़क हादसे में 34 वर्षीय कार सवार युवक की मौत (Died)  हो जाने की सूचना मिली।

Contents
  • अपने घर वापस लौट रहे थे
  • मनदीप सिंह बुरी तरह से घायल
  • शव परिजनों को सौंपा

अपने घर वापस लौट रहे थे

थाना प्रभारी कीरतपुर साहिब (Kiratpur Sahib) इंस्पेक्टर जतिन कपूर एवं जांच अधिकारी एच.सी. हरविंदर सिंह ने बताया कि लखबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 गांव भगवाला कीरतपुर साहिब जो कि गांव बुंगा साहिब में अपने भाई और पिता के साथ न्यू पंजाब स्वीट्स नामक हलवाई की दुकान चलाता है ने पुलिस को बयान देते बताया कि उसके ताया का लड़का मनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव भगवाला भरतगढ़ में दबोटा मोड़ के करीब हलवाई की दुकान करता है।

died
died

सोमवार को वह मनदीप सिंह के साथ उसकी दुकान पर गया हुआ था। दुकान का काम खत्म करने के रात तकरीबन 12:15 बजे वह अपने घर वापस लौट रहे थे। मनदीप सिंह अपनी कार नंबर पी.बी. 70 डी. 9366 में सवार होकर उसके आगे चल रहा था जबकि वह अपने मोटरसाइकिल पर उसके पीछे आ रहा था।

मनदीप सिंह बुरी तरह से घायल

इसी दौरान जब वह गांव हजारा के करीब पहुंचे तो रात तकरीबन 12:30 बजे बूंगा साहिब की तरफ से आ रही एक बोलेरो कार नंबर पी.बी. 12 ए.के. 0842 के चालक ने बिना कोई इशारा दिए डिवाइडर कट से अपनी कार अचानक बूंगा साहिब की तरफ मोड़ दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके चलते मनदीप सिंह की कार बोलैरो के पीछे टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने सीमैंटेड मील पत्थर के साथ टकराने के बाद सड़क किनारे खदानों में एक पेड़ के साथ बुरी तरह से टकरा गई। जिसके चलते मनदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। लखबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने किसी राहगीर की मदद से मनदीप सिंह को कार में से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए सी.एच.सी. भरतगढ़ ले गया।

died
died

शव परिजनों को सौंपा

जहां पर चैक करने के बाद डॉक्टरों ने मनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने मनदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब के शव गृह में रखवा दिया। बताया कि उक्त हादसा बोलैरो कार के चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इस लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के चचेरे भाई लखबीर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ थाना कीरतपुर साहिब में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में IAS अफसरों के तबादले, अमृतसर समेत कई जिलों के DC भी बदले गए, देखें Transfer List
Next Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.