Breaking Newsकांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक सहित 100 से ज्यादा नेता व...

कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक सहित 100 से ज्यादा नेता व पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः एमपी में कांग्रेस से बीजेपी की ओर बह रही गंगा में पहले फेज की वोटिंग के बाद फिर पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला और पदाधिकारियों समेत एक सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। नई ज्वॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी मुख्यालय में सभी को सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में ग्वालियर चंबल के मजबूत कांग्रेस नेता पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत कांग्रेस सोशल मीडिया समेत टीम कमलनाथ में काम कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारी भी थे।

इस मौके पर डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी में जुड़ रहे कांग्रेसियों से कहा, ‘ लोगों की जैसी जबान है, वैसी बात करेंगे। लेकिन आप लोग खुले मन से आइए और जिस तरह से दूध में शक्कर मिलती है हम एक जान होकर काम करेंगे।’ वहीं एमपी में पहले चरण में 6 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दावा किया है। सीएम ने कहा कि एमपी की सभी सीटें बीजेपी जीतने जा रही है। सीएम ने कहा कि बूथ पर जो कार्यकर्ता काम करता है उनके मुताबिक रुझान बता रहे हैं कि एमपी में पूरी 29 सीटों पर बीजेपी की जीत होने जा रही है।

उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जो घर से बाहर नहीं निकलते थे वो महाराज जनता से वोट मांगने निकले हैं। मोहन यादव ने ये बातें 100 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए कहीं। सीएम ने इस मौके पर आगे कहा, ‘ जिस तरह से पहले चरण में 6 सीटों पर जिस तरह का मतदान हुआ है, उसके बाद सच्चे अर्थों में जो बूथ पर काम करता है, बूथ पर वोट पड़ते हैं वो बता देते हैं कि रुझान कितना अनुकूल है। एमपी में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर कमल खिलेगा ये तय है।’

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...