Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Vishwakarma Day: कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लोगों से ये की अपील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Vishwakarma Day: कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने लोगों से ये की अपील

Mahabir
Last updated: October 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Vishwakarma Day: कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने बुधवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग के सृजन का जनक माना जाता है।

Contents
  • लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह
  • सरकारी नौकरियां दी
  • “युद्ध नशों विरुद्ध” की सफलता पर भी प्रकाश डाला
  • आवश्यक धनराशि जारी की जाए

लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह

विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए लुधियाना (Ludhiana) स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद का परिणाम है।

Tarunpreet Singh Saund
Tarunpreet Singh Saund

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुरूप सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वाेच्च शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों के स्वामी के रूप में जाना जाता है।

GOVERNMENT-JOBS
GOVERNMENT-JOBS

सरकारी नौकरियां दी

लोगों को भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए सौंद ने कहा कि राज्यभर में कौशल विकास को बढ़ावा देना भगवान विश्वकर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सरकार की परिवर्तनकारी पहलों का भी उल्लेख किया, जो सभी के लिए सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को 55,000 सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गई हैं, 90 प्रतिशत निवासियों के बिजली बिल शून्य हैं और राज्य के सभी 13,246 गांवों को अगले छह महीनों में 3,100 उच्च स्तरीय खेल मैदानों तक पहुंच मिल जाएगी।

“युद्ध नशों विरुद्ध” की सफलता पर भी प्रकाश डाला

सौंद ने राष्ट्रीय सुरक्षा में पंजाब के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, देश की सुरक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने में पंजाब अग्रणी रहा है। इसके साथ ही उन्होंने नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” की सफलता पर भी प्रकाश डाला।

विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक मदन लाल बग्गा और मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने भी विश्वकर्मा दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

आवश्यक धनराशि जारी की जाए

मंदिर समिति के प्रधान रंजीत कुमार सल्ल ने राज्य सरकार से अपील की कि मंदिर की इमारत के लंबित सिविल कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जाए। इस पर मंत्री सौंद ने मंदिर के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की और लंबित सिविल कार्यों को पूरा करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।

इस अवसर पर मंत्री ने चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, इंदरजीत सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, राजिंदर सिंह सरहाली, रंजीत सिंह मथारू, अशोक कांडा, सुरजीत कांडा, सुरजीत सिंह, करण अरोड़ा, एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा और अन्य कई प्रमुख उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab By Election: तरन तारन उपचुनाव में कई उम्मीदवारों के खारिज हुए नामांकन पत्र, जाने वजह
Next Article Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.