Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: IPS Officer: सीनियर IPS अफसर की घिनौनी करतूत, SI की पत्नी का किया यौन शोषण, DGP से शिकायत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

IPS Officer: सीनियर IPS अफसर की घिनौनी करतूत, SI की पत्नी का किया यौन शोषण, DGP से शिकायत

Mahabir
Last updated: October 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, रायपुर। IPS Officer Ratan Lal Dangi accused of sexual harassment News: पुलिस के सीनियर आईपीएस अफसर (IPS Officer) रतनलाल डांगी (IPS Ratan Lal Dangi) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह आरोप पुलिस विभाग में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी (DGP) से शिकायत दर्ज कराई है।

Contents
  • सात साल से शारीरिक शोषण
  • पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे
  • मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है
  • चाहे IPS हो या IAS, जांच होगी – CM

पुलिस विभाग में यौन उत्पीड़न का मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) का है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है। वहीं खुद पर लगे आरोपों पर IPS रतनलाल डांगी (IPS Ratan Lal Dangi) ने कहा है कि मुझे ब्लैकमेल कर फंसाने की साजिश की जा रही है।

IPS Ratan Lal Dangi
IPS Ratan Lal Dangi

सात साल से शारीरिक शोषण

सब इंस्पैक्टर की पीड़ित पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। शिकायत के मुताबिक, साल 2017 में कोरबा में डांगी से उसकी मुलाकात हुई थी, जब वे एसपी पद पर पदस्थ थे। वहीं से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई, जो आगे बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

महिला का आरोप है कि दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से डांगी को योग सिखाती थी। बाद में जब डांगी राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बने, तो उन्होंने उसे वीडियो कॉल और संदेशों के जरिए परेशान करना शुरू कर दिया। ये सिलसिला बिलासपुर IG रहते हुए और बढ़ गया।

IPS Ratan Lal Dangi
IPS Ratan Lal Dangi

पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे

महिला ने बताया कि आईपीएस डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वे सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल पर संपर्क में रहने का दबाव डालते थे। महिला ने कहा कि उसके पास आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं।

मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है

यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपीएस रतनलाल डांगी ने कहा है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पहले ही सीनियर अफसरों को दे दी थी। डांगी के मुताबिक, महिला अब उन्हें बदनाम करने के लिए यह झूठा आरोप लगा रही है।

cm vishnu deo sai
cm vishnu deo sai

चाहे IPS हो या IAS, जांच होगी – CM

वहीं, इस मसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि चाहे IPS हो या IAS, अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी जांच जरूर होगी, और अगर जांच में दोष सिद्ध होता है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने 15 अक्टूबर को दर्ज की गई शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच आईजी आनंद छाबड़ा कर रहे हैं और फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: संजीव अरोड़ा ने रोमानिया से मृतक का शव घर वापिस लाने में की सहायता
Next Article Punjab News: प्रदेश में 61.01 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 13073 करोड़ रुपए का भुगतान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.