Haryanaअस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की रेड, 4 डॉक्टरों समेत 18 कर्मी गैरहाजिर,...

अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की रेड, 4 डॉक्टरों समेत 18 कर्मी गैरहाजिर, सभी का वेतन काटने के निर्देश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के नेतृत्व में आई एक टीम ने फतेहाबाद के टोहाना के नागरिक अस्पताल में दबिश दी। इस दौरान 18 के करीब स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर पाए गए। इनमें चार डॉक्टर भी शामिल थे। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी की गैरहाजिरी लगाकर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं भी जांची गई और इसके बाद टोहाना में बन रहे नए नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया।

चंडीगढ़ से आए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी ने बताया कि पूरे हरियाणा भर में यह औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी प्रबंध जांचे जा रहे हैं। आज उनके निरीक्षण के दौरान यहां पर करीब 18 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर थे। इनमें चार डॉक्टर, तीन फार्मेसी अधिकारी, तीन लैब टेक्नीशियन, 5 नर्सिंग आफिसर, तीन ओटी व अन्य शामिल हैं। सभी की गैरहाजिरी लगाकर वेतन काटने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई, इमजरेंसी व्यवस्था, गायनी वार्ड में व्यवस्था चेक की गई। इसके अलावा दवाओं का स्टॉक भी चेक किया गया, मरीजों को दी जाने वाली हर प्रकार की दवा का स्टॉक पूरा मिला है। इसके बाद नए अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 100 बेड का परिसर बनाया जा रहा है, जिसका अभी बेसमेंट बन रहा है और दिसंबर 2025 तक यह पूरा हो जाएगा। जिसके बाद 7 मंजिला सरकारी अस्पताल में टोहाना को हर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...