Tempo Traveller हुआ हादसाग्रस्त, 4 की मौत, 8 गंभीर

Written by

in

झाबुआः जिले से शुक्रवार रात करीब 11 बजे टैम्पो ट्रैक्स पलटने से गंभीर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच कि तो पता चला कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। ये लोग परिवार के एक व्यक्ति को जहर खाने के बाद इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बोलासा घाट पर वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। हादसे में मरने वालों की पहचान दुरु हटीला, नानसीग भभोर, परमु हटीला, रेमा बाई पति केनु हटीला के रूप में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *