यात्रियों से भरी Bus पलटी, 38 लोग थे सवार, देखें वीडियो

Written by

in

शिमला : हिमाचल के मंडी शहर के पास सुबह करीब 4:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के 4 बजे चार मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से पर्यटक घायल हो गए। इस हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। बता दें कि बस कसोल (कुल्लू-मनाली) जा रही थी। हादसे की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति से गाड़ी चलाना है जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंची।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *