Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक में लारेंस ग्रुप की पोस्ट से मचा हड़कंप

जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में भले ही पुलिस ने अटैक करने वाले मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को गिरफ्तार करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी ने घटना को मिलकर अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर जहां आप सरकार और पुलिस द्वारा लारेंस बिश्नोई के साथ केस के तार जुड़ने को लेकर कहा जा रहा था।

वहीं अब लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से भट्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है और ना ही हम इनको जानते हैं। बता दें कि जीशान और शहजाद भट्टी का नाम पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने में आया है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि जीशान लारेंस बिश्नोई से जुड़ा है। लेकिन लारेंस ग्रुप ने कहा कि ये दोनों (जीशान और शहजाद भट्टी) देश के दुश्मन हैं, हमारा इनसे कोई लेनदेना नहीं, हम दोनों को मारेंगे। ये हमारे नाम से लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे। वहीं पोस्ट में कहा कि इनके साथ जो आशु राणा मिला है उससे भी हमारा कोई वास्ता नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *