Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: जालंधर में ससुर के नाम पर ठेकेदारी ही नहीं, अवैध कोठियां भी बनाने का धंधा कर रहा है इंजीनियर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर में ससुर के नाम पर ठेकेदारी ही नहीं, अवैध कोठियां भी बनाने का धंधा कर रहा है इंजीनियर

Mahabir
Last updated: November 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Corruption Exposed News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में फैले करप्शन को डेली संवाद द्वारा उजागर करने के बाद अब भाजपा पार्षद दल के नेता और वार्ड-50 के पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने नगर निगम के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घोटाला अकेले एक इंजीनियर नहीं कर रहा है, बल्कि कुछ बड़े इंजीनियरों की इसमें मिलीभगत है।

Contents
  • दीमक की तरह खजाने को चाट रहा इंजीनियर
  • हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे
  • भाजपा पार्षद का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
  • इंजीनियर के पास बिल्डिंग ब्रांच का काम भी था

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) में कुछ करप्ट अफसर और इंजीनियर जमकर धांधली कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से डेली संवाद (dailysamvad) लगातार इन अफसरों और इंजीनियरों की पोल खोल रहा है। भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत सिंह टीटू ने लाइव होकर अफसरों पर जमकर आरोप लगाया है। उन्होंने मंत्री और मेयर से इसकी जांच की मांग की है।

MCJ
MCJ

दीमक की तरह खजाने को चाट रहा इंजीनियर

मंजीत सिंह टीटू ने कहा है कि सड़क निर्माण, मरम्मत में व्यापक धांधली हो रही है। कच्चे तौर पर तैनात एक इंजीनियर अपने ससुर के नाम पर ठेका लेकर नगर निगम के खजाने को दीमक की तरह चाट रहा है। पिछले दिनों मेयर वनीत धीर और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने इस धांधली को खुद पकड़ा, लेकिन कोई कार्ऱवाई नहीं की जा रही है।

पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने कहा है कि नगर निगम में करोड़ों का ठेका लेकर इंजीनियर खुद ठेकेदार बनकर ले रहा है। कागजों में काम हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इस घोटाले को लेकर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि से मुलाकात की थी, उन्हें सारा मामला बताया है। अगर इसकी जांच नहीं हुई तो वे विजीलैंस में इसकी शिकायत करेंगे।

Manjit Singh Titu
Manjit Singh Titu

हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे

मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि भाजपा लीगल सेल से सलाह करने के बाद इस घोटाले की जांच को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के खजाने में पब्लिक द्वारा जमा करवाया जा रहा टैक्स का पैसा है, पब्लिक के पैसे को इंजीनियर हजम कर रहा है, इसके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

भाजपा पार्षद का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से डेली संवाद लगाकार नगर निगम के कुछ अफसरों और इंजीनियरों द्वारा की जा रही धांधली का भंडाफोड़ कर रहा है। इसमें कुछ एसे इंजीनियर हैं, जो अपने रिश्तेदारों के नाम से ठेका लेकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। सबूतों के साथ इसका पर्दाफाश किया गया है। जिससे नगर निगम के अफसरों और इंजीनियरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Raj Nagar House
Raj Nagar House

इंजीनियर के पास बिल्डिंग ब्रांच का काम भी था

सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम में अकेले ठेकेदारी तक ही इंजीनियर सीमित नहीं है, बल्कि वह बस्तियात इलाके में अवैध रूप से बिल्डिंग बनाने का काम भी कर रहा है। मेयर वनीत धीर के वार्ड के बस्ती बावा खेल के राज नगर में उक्त इंजीनियर द्वारा अवैध रूप से कई कोठियां बनाई गई हैं। क्योंकि कुछ महीने पहले उक्त इंजीनियर के पास बिल्डिंग ब्रांच का काम भी था। जिससे वह अब ठेकेदार के साथ साथ बिल्डर्स भी बन गया है।

नगर निगम के ही कुछ ईमानदार अफसर बताते हैं कि कुछ इंजीनियर पूरा रैकेट चला रहे हैं। जो ठेका हासिल करने से लेकर बिल्डिंग बनवाने का ठेका लेते हैं। इससे वे नगर निगम को हर महीने करोड़ों रुपए की चपत लगा रहे हैं। अगर राजनगर में बनी कोठियों की जांच की जाए तो बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIG Bhullar Case: पूर्व DIG भुल्लर को अदालत में किया पेश, CBI को मिला 5 दिन का रिमांड
Next Article Punjab: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांटेड अपराधी पिस्तौल सहित गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.