MohaliPunjab: ढाबे पर मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में युवक की...

Punjab: ढाबे पर मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में युवक की रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः ढाबे पर महिला मित्र की सहेली को टैक्सी ड्राइवर ने थप्पड़ का दिया। जब इसे लेकर युवक ने टोका तो आरोपी ड्राइवर ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। यह वारदात 3 जून देर रात की है। मृतक की पहचान बलौंगी के जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस वारदात में जतिंदर की मुंह बोली बहन भी जख्मी हुई है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती है। हत्या की वारदात को जीरकपुर की रेल विहार सोसायटी के रहने वाले जतिंदरपाल सिंह ने अंजाम दिया। आरोपी जतिंदरपाल सिंह मूलरूप से मलेरकोटला का रहने वाला है। बलौंगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी जतिंदरपाल सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र भी मलेरकोटला की है। जतिंदरपाल टैक्सी चलाता है उसकी महिला मित्र सहेली के साथ खरड़ क्षेत्र में पीजी रहती है। 3 जून की रात करीब 12 बजे जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने उसे फोन कर पीजी बुला लिया। जतिंदरपाल सिंह उसके पीजी पहुंचा और वहां तीनों ने शराब पी। देर रात डेढ बजे जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने उसे गेड़ी मारने के लिए कहा। वह तीनों कार में निज्जर चौक से आगे एक ढाबे पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। वहां बलौंगी निवासी जतिंदर सिंह भी मुंह बोली बहन के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच आरोपी जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने आइसक्रीम खाने को कहा।

जतिंदरपाल ने दोनों युवतियों को आइसक्रीम दी। जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र की सहेली ने कहा कि उसे आइसक्रीम पसंद नहीं है। जतिंदरपाल सिंह ने उसे दूसरी आइसक्रीम दिलाई तो उसने उसे भी इन्कार कर दिया। इस पर जतिंदरपाल सिंह ने महिला मित्र की सहेली के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, जतिंदर सिंह ने यह देखा तो उसने जतिंदरपाल सिंह को टोका। इस पर आरोपी जतिंदरपाल सिंह तैश में आ गया। उस समय जतिंदर सिंह मुंह बोली बहन को लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर की तरफ निकल गया। जतिंदरपाल सिंह ने पहले उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई-बहन बचकर निकल गए। जतिंदरपाल सिंह ने दोबारा उनका पीछा किया और बलौंगी फ्लाईओवर पर उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए।

इसके बाद जतिंदरपाल सिंह गाड़ी से बाहर निकला। उसने हाथ में रॉड पकड़ी हुई थी। उसने रॉड से जतिंदर सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मुंह बोली बहन से शोर मचाया तो लोग इक्ट्ठा हो गए। आरोपी जतिंदरपाल सिंह मौके से अपनी टैक्सी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया जहां जतिंदर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन को खरड़ अस्पताल में रैफर कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर कार्रवाई की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलौंगी के एसएचओ सुमित मोर ने कहा कि आरोपी जतिंदरपाल सिंह को हत्या के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...