बड़ा हादसाः सो रहे परिवार पर पलटा ट्रक, बच्चों सहित 8 की मौत

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शहर से 50 किलोमीटर दूर कानपुर हाईवे पर बुधवार रात 1.30 बजे मल्लावां चुंगी के पास हुआ। मृतकों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे- सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई। मल्लावां कस्बे में कानपुर-हरदोई मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे।

देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया। घायल बच्ची बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में बच्ची के पैर में चोट आई है। वह सदमे में है उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार ने 2 छोटी-छोटी झोपड़ी बना रखी थी। हादसे के वक्त कुछ लोग घर के बाहर, तो कुछ झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। मासूम बच्ची अपनी नानी के साथ दूसरी झोपड़ी में सो रही थी। रात में गर्मी बहुत थी, तो नानी घर के बाहर आकर सो गई। इस वजह से बच्ची की जान बच गई।

पड़ोसी ने बताया कि हम लोग नट जाति के हैं। ऐसे ही सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। जब मैं पहुंचा तो झोपड़ी बालू से ढकी थी। आस-पास के लोग भी जुट गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कि कैसे इन लोगों को बाहर निकालें। तब तक पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई, पहले ट्रक हटवाया। फिर बालू को जेसीबी से हटवाया। एक-एक कर 8 शव निकले। हादसे में अवधेश का पूरा परिवार खत्म हो गया। पड़ोस के रहने वाले अनुराग ने बताया- अवधेश का दामाद करन पत्नी और बेटी के साथ 4 दिन पहले ससुराल आया था। सभी अक्सर यहां आते रहते थे। इस बार ज्यादा रुक गए थे। कल रात सब बाहर बैठे थे। तब हमने इन लोगों से बात भी की थी तो करन ने मुझसे हाल-चाल भी पूछा था। सब बहुत खुश थे।

डीएम मंगला प्रसाद ने बताया कि ट्रक कानपुर से सफेद बालू लादकर हरदोई जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को JCB से खींचकर कोतवाली मल्लावां लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना पर सीएम योगी ने प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। साथ ही घायल बच्ची के समुचित इलाज करवाने को कहा है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img