Punjab: दिन-दहाड़े पेचकस से ताला तोड़ चुराए 50 हजार रुपए, छित्तर परेड, देखें वीडियो

नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी, जेब से मिली नशीली सिरिंज

गुरदासपुरः जेल रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा के दिलराज टेलीकॉम में लूट करके भाग रहे आरोपी चोर को लोगों ने मौके पर पकड़ छित्तर परेड कर दी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पेचकस से दुकान का ताला तोड़ अंदर में घुसा था। वहां गल्ले में रखे 50 हजार रुपए लेकर भागने लगा तो बाजवा डेरी मालकिन ने देख लिया। शोर मचाने पर दुकान मालिक लखविंदर सिंह का बेटा गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचा और चोर को पकड़ उसकी छित्तर परेड़ कर दी। 

आरोपी की पहचान गहलदी गांव के मशीष शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता था। जेब उसकी जेब की तलाशी ली तो एक सिरिंज भी बरामद हुई। उसने बताया कि वह बेहरामपुर के पास रहने वाले लोगों से ड्रग्स लेता है। 

दुकान मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि दोपहर को दुकान बंद कर खाना खाने घर गया था। उसके घर के सामने उसकी बहन अमरजीत कौर का घर है। जिसने आरोपी चोर को देख लिया और उसे रंगे हाथों पकड़ उससे 50 हजार रुपए बरामद कर लिए। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कहा कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने यह चोरी क्यों की है और नशीला पदार्थ कहां से लाया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...