Punjab: अकाली दल में बगावत, भाई मनजीत ने सुखबीर बादल पर किए तीखे हमले, देखें वीडियो

अमृतसरः कुछ समय पहले शिरोमणि अकाली दल बादल से इस्तीफा देने वाले एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल पर बड़े हमले किए गए। उन्होंने कहा कि अकाली दल अब एक खोखली पार्टी है और 2017 के बाद जब अकाली दल हारने लगा तो शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन सुखबीर बादल ने इस्तीफा नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल अपने वर्करों और नेताओं के अलावा अपने पीए की भी नहीं सुनते, जिस कारण अकाली दल का पतन हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को पंथक टकसाली नेता सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होंगे और अकाली दल को पुनर्जीवित करने के लिए अमृतसर में अकाली दल का मुख्य कार्यालय भी खोला जाएगा। शिरोमणि अकाली 100 साल से अधिक पुरानी पार्टी है और यह इन सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है और जल्द ही पंथक नेताओं को साथ लेकर अकाली दल को दोबारा खड़ा किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...