Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ‘मिशन चढ़दी कला’ के तहत राहत वितरण प्रक्रिया जारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ‘मिशन चढ़दी कला’ के तहत राहत वितरण प्रक्रिया जारी

Mahabir
Last updated: November 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में जनकल्याण और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज लहरागागा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 280 निवासियों को 1.02 करोड़ रुपये के मुआवज़ा स्वीकृति पत्र वितरित किए।

Contents
  • नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी
  • बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान
  • किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवज़ा दिया

नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के उन नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जो बाढ़ या भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जिला पठानकोट के नरोट जैमल सिंह में विभिन्न गाँवों के बाढ़ प्रभावित लोगों को 45 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित की और यह दोहराया कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान

राहत वितरण प्रक्रिया के तीसरे चरण के लगातार तीसरे दिन, पंजाब सरकार ने मिशन चढ़दी कला के तहत अपनी व्यापक पहल जारी रखते हुए राज्यभर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जिला फिरोज़पुर में विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव बंडाला में 732 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 4.85 करोड़ रुपये के मुआवज़ा स्वीकृति पत्र वितरित किए।

Punjab Government continues relief distribution process under Mission Chaddi Kala
Punjab Government continues relief distribution process under Mission Chaddi Kala

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

‘आप’ हलका इंचार्ज एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुंमण ने भुल्लथ (कपूरथला) क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को 7.20 लाख रुपये के मुआवज़ा स्वीकृति पत्र सौंपे। उल्लेखनीय है कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सबसे अधिक मुआवज़ा प्रदान किया है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत पारदर्शी ढंग से पहुँचे।

किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवज़ा दिया

जानकारी के अनुसार, क्षतिग्रस्त घरों के लिए वित्तीय सहायता को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति घर कर दिया गया है, जबकि फसल नुकसान के लिए प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवज़ा दिया जा रहा है — जो देश में अब तक दिया गया सबसे अधिक फसली मुआवज़ा है।

इसके अलावा, प्रभावित परिवारों की आजीविका बहाली के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रति दुग्धारू पशु 37,500 रुपये, प्रति गैर-दुग्धारू पशु 32,000 रुपये, प्रति बछड़ा 20,000 रुपये तथा प्रति पोल्ट्री पक्षी 100 रुपये का मुआवज़ा प्रदान किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए ASI को रंगे हाथों किया काबू
Next Article Punjab: पंजाब सरकार ने विकास में तेजी लाने के लिए जारी किया ऐतिहासिक फंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.