Breaking NewsNIA ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा 10 लाख ईनाम

NIA ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा 10 लाख ईनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का पता बताने या पकड़वाने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की है। एनआईए ने गोल्डी और एक अन्य गैंगस्टर की फोटो जारी करते हुए यह घोषणा की। यह एक्शन चंडीगढ़ के बिजनैसमेन पर की गई फायरिंग के केस में लिया गया है। बता दें कि गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर रखा है। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने के बाद गोल्डी बराड़ सुर्खियों में आया था। उसने खुद कबूल किया था कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है।

दोनों के संबंध में जानकारी निम्नलिखित नंबरों और ईमेल पते पर साझा की जा सकती है एनआईए मुख्यालय नई दिल्ली नियंत्रण कक्षः 011-24368800, व्हाट्सएप/टेलीग्रामः +91- 8585931100 और ईमेल आईडी: do.nia@gov.in या एनआईए शाखा कार्यालय, चंडीगढ़: 0172-2682900, 2682901, व्हाट्सएप/टेलीग्राम नंबर: 7743002947, टेलीग्रामः 7743002947 और ईमेल आईडी: info-chd.nia@gov.in

इसी महीने NIA ने कनाडा से काम कर रहे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के पंजाब स्थित विभिन्न ठिकानों की बृहस्पतिवार को तलाशी ली थी। “रंगदारी और गोलीबारी मामले” से जुड़ी जांच के तहत यह कार्रवाई की गई। विज्ञप्ति के मुताबिक आंतकवाद रोधी एजेंसी ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और उसके गिरोह से जुड़ी जानकारी देने को लेकर लोगों से मदद की अपील की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चंडीगढ़ में दर्ज रंगदारी और गोलीबारी के मामले में बराड़ और उसके सहयोगियों के नौ ठिकानों की तलाशी ली गई।

एनआईए की यह कार्रवाई करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के सिलसिले में बराड़ और 11 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के एक दिन बाद सामने आई थी। गोगामेडी की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। एनआईए ने टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं, जहां लोग आतंकवादी और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी या गिरोह से प्राप्त किसी भी धमकी भरे ‘फोन कॉल’ का विवरण साझा कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...