Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar Election Result: बिहार में ‘मोदी सरकार’, NDA की प्रचंड जीत, लालू का बेटा तेजप्रताप हारा, जाने हर सीट का हाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar Election Result: बिहार में ‘मोदी सरकार’, NDA की प्रचंड जीत, लालू का बेटा तेजप्रताप हारा, जाने हर सीट का हाल

Mahabir
Last updated: November 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटना। Bihar Election Result 2025 winner list live news update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद अब लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अनुसार NDA बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। NDA 204 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 33 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है

Contents
  • BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
  • NDA का जलवा बरकरार
  • बिहार चुनाव की गणित
  • ओवैसी की पार्टी 4 सीटें जीतीं
  • बिहार रिजल्ट पर बोले PM मोदी
  • अमित शाह ने क्या कहा?
  • CM नीतीश का रिएक्शन

बिहार (Bihar) चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 33 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है। NDA को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

PM Narendra Modi in Bihar
PM Narendra Modi in Bihar

BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।

इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया। महागठबंधन में राजद के खाते में 25, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

NDA का जलवा बरकरार

बिहार चुनाव (Bihar Chunav 2025) में NDA में शामिल भाजपा 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसमें अब एनडीए का जलवा बरकरार है।

PM Modi Speech Live
PM Modi Speech Live

बिहार चुनाव की गणित

  • NDA को पिछले चुनाव से 75 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 19 सीटों पर लीड कर रही है
  • महुआ से JJD के तेजप्रताप हार गए हैं
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव हार गए
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है

ओवैसी की पार्टी 4 सीटें जीतीं

25 सीटों पर लड़ी ओवैसी की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। जोकीहाट से मोहम्मद मर्शीद आलम, कोचाधामन से एमडी सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से एनडी तौसीफ आलम ने जीत हासिल की है। वहीं पूर्णिया की बायसी सीट से AIMIM के गुलाम सरवर की जीत लगभग तय है।

Bihar Election News Update
Bihar Election News Update

बिहार रिजल्ट पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!

वे शाम 6 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली में पीएम भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। इस दौरान सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया। इस मौके पर सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ को विकास चुना।

Narendra Modi
Narendra Modi

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार इसे और भी अधिक समर्पण के साथ पूरा करेगी।

बिहार की जनता का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खिलवाड़ करने वाले घुसपैठियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके विरुद्ध राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इसीलिए, राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस पार्टी आज बिहार में सबसे निचले पायदान पर पहुच गई है।”

CM नीतीश का रिएक्शन

बिहार चुनाव रिजल्ट पर नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

NDA गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए NDA गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 258वें दिन पुलिस द्वारा 13.7 किलो हेरोइन सहित 86 नशा तस्कर गिरफ्तार
Next Article Jalandhar News: रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेट किंग डा. हरप्रीत सिंह न्यूयार्क में क्लिनिकल प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.