Punjab: इस मेन रोड़ पर लोगों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में भाईयों की गली में बीते दिन गोली चलने का मामला सामने आया था। इस घटना में गोली लगने से योद्धा नाम के युवक की मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं योद्धा की मौत के बाद आज परिजनों ने विरोध जताते हुए बटाला चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया है। वहीं योद्धा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी बटाला के निर्देश पर 5 टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों ने भी छापेमारी की गई है। बताया जा रहा हैकि इस घटना के बाद आरोपियों के रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया है।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने परजिनों को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन देते हुए धरना खत्म करने की अपील की है। वहीं परिजनों द्वारा लगाए बटाला चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के बाद लंबा जाम लग गया और लोगों को दूसरे रास्तों से जाने का परिजनों द्वारा आग्रह किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...