Jalandhar: नशे का सेवन व सप्लाई करने के मामले में भाई-बहन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत फिल्लौर पुलिस ने 2 तस्करों सहित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसमें एक पुरुष और महिला चचेरे भाई-बहन है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान जीटी रोड़ से गोराया को जाती सर्विस लाइन नजदीक ब्रीजा कार नंबर PB-36-K-7294 खड़ी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि जब गाड़ी की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 3

काबू किए गए आरोपियों की पहचान गुरलीन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी धुक्केवाल थाना मोरटीयाना होशियापुर, बलविंदर कौर पत्नी रणदीप सिंह निवासी सदर फगवाड़ा और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव मुठडा कलां फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तालाशी दौरान 20 ग्राम हेरोइन, डिजीटल कांटा और लाइटर बरामद हुए है। जिसके बाद उनकी टीम ने नए कानून के मुताबिक आरोपियों की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ के बाद कुलविंद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध 29-एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की है।

पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोषी गुरलीन सिंह और बलविंदर कौर आपस में मामा बुआ के बच्चे है। ये दोनों लंबे समय से चीटे का सेवन कर रहे हैं और नशीली दवाएं बेचने का कारोबार भी करते हैं। उक्त आरोपी सस्ता नशा खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे और उक्त नशे को बेचकर जो पैसे कमाते थे उसका वह नशा खरीदकर खुद पी लेते थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...