JalandharJalandhar: किसानों ने कूच को लेकर Tractors किए Modified, जानें खासियत, 15...

Jalandhar: किसानों ने कूच को लेकर Tractors किए Modified, जानें खासियत, 15 अगस्त को निकालेंगे मार्च, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत में किसान आंदोलन 2.0 की आहट सुनाई दे रही है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। साथ ही किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की है। खास बात है कि राजधानी दिल्ली में साल 2021 में गणतंत्र दिवस के दौरान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था।
मामले की जानकारी देते हुए किसान हरसुरिंदर सिंह ने कहा ट्रैक्टर मार्च को लेकर वह ट्रैक्टर को मोडिफाई कर रहे है। किसान ने कहा कि 13 फरवरी से उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा रोका गया है। उन्होंने कहा कि नए 3 काले कानून को लेकर रोष प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि पहले जिले में डीसी साहिब धारा 144 लागू करते थे, लेकिन अब डीसी साहिब की जगह डिप्टी साहिब को वह पॉवर दे दी है। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक कानून किसान और आम जनता के लिए लाए जा रहे है। किसान नेता ने कहा कि उन्होंने 15 अगस्त इसलिए चुना है कि अगर वह आजाद होते तो क्यों नहीं उन्हें शांतमयी ढंग से दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने दिया जाता।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा काफी समय से बॉर्डर को बंद किया हुआ है, जिससे व्यापारी वर्ग सहित आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मसले हल करने के लिए होती है, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं होती। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर कील लगा दी गई, ऊंची-ऊंची दीवारे खड़ी कर दी गई। वहीं सरकार से साथ किसानों की मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि वह मीटिंग करने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार क्यों नहीं दोबारा उनके साथ मीटिंग कर रही। वहीं उन्होंने कहा कि 3 काले कानून को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद वापिस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक क्यों नहीं वापिस लिए गए।

वहीं पराली से धुएं को लेकर किसान ने कहा कि फैक्ट्रियों से निकल रहे चिमनी धुएं के खिलाफ क्यों नहीं एक्शन लिया जाता। उन्होंने कहा कि दोआबा कमेटी के आहवान पर ट्रैक्टर मोडिफाई किए गए। मोडिफाई ट्रैक्टर की खासियत यह है कि जो बह रहे दरिया में से गुजर जाते है। यह ट्रैक्टर पहाड़ों से भी गुजर सकते है। वहीं तजिंदर ने बताया कि इस ट्रैक्टर में बंपर मोडिफाई किए गए है, दरअसल, पिछली बार बंपर को काफी नुकसान हुआ था। वहीं ट्रैक्टर की पॉवर को बढ़ाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...