Baddiदून के पहाडी क्षेत्र शेरला-अंबोटा में 2 माह से पानी नहीं

दून के पहाडी क्षेत्र शेरला-अंबोटा में 2 माह से पानी नहीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक्सईएन ने बोला शीघ्र होगा समाधान

बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा के पहाडी क्षेत्र शेरला-अंबोटा जो कि गोयला पंचायत केेेे पिछडे गांव हैं मेें 2 महीने से पानी की कमी चली हुई है। यह ऐसे पिछडे गांव है कि अगर यहां से कोई बीमार हो जाए तो उसको पैदल 15 किलोमीटर या गाडी करके अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय समाजसेवी श्रवण कुमार सहगल ने बताया कि पूरी गर्मी व बरसात के दो महीने से पानी की एक बूंद तक नहीं आई है और दो दर्जन परिवार पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होने बताया कि सुवा फांवगला लाल रिंडी स्कीम उठाऊ पेयजल योजना किसी ठेकेदार का दी गई है। जो लोग ठेकेदार ने रखे हैं उनको आठ माह से मासिक वेतन नहीं मिला है। मई महीने में जो ठेकेदार ने लोग पानी छोडने, चढ़ाने, खोलने के लिए रखे हैं हडताल पर जा चुके हैं। इसका खामियाजा भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सहगल ने कहा कि अब मोटरें 15 दिनों से बंद पड़ी हुई है और पानी वितरण बंद कर दिया गया है। श्रवण ने कहा कि आसपास पानी का कोई स्त्रोत नहीं है। न कुंए न बाबडी और न ही आसपास कोई तालाब है। बरसात का पानी से हमारे नौनिहाल बीमार पड़ रहे हैं और हमें मजबूरन नदी नालों का गंदा पानी पीने पर मजबूर है। उन्होने इस विषय को एक्सईएन बददी को अवगत कराया है। उन्होने कहा कि अगर हमारी समस्या का हल नहीं हुआ तो हम मजबूर होकर धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर भगत राम, धनीराम, धर्म सिंह चंदेल, दीप राम, रमेश कुमार, अमर चंद, ज्ञान चंद व जगदीश कुमार ने पानी की कमी पर अपनी बात रखी और आईपीएच मंत्री से हस्तक्षेप की मांग उठाई।वहीं एक्सईएन दिनेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत आई है और उसका यथासंभव हल किया जाएगा।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...