JalandharJalandhar: Police नाके से कुछ दूरी पर सब्जी मंडी में सरेआम चल...

Jalandhar: Police नाके से कुछ दूरी पर सब्जी मंडी में सरेआम चल रहा जुए का खेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट की सब्जी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम बिना पुलिस के खौफ से जुआ खेला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है कि लेकिन बिना पुलिस के डर से सरेआम सब्जी मंडी में जुए का खेल चल रहा है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कैसे सरेआम मंडी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। बताया जा रहा हैकि फोकल प्वाइंट की सब्जी मंडी में जुए का खेल पूरी तरह से सरगर्म हैं।

सूत्रों के अनुसार जुआ खेलाने वाले व्यक्ति शहरी व देहाती मजदूरों को झांसा देकर शिकार बना रहे हैं। दरअसल, मंडी में मेहनत मजदूरी करके की गई कमाई मजदूर जुए में हारकर शाम की रोटी का प्रबंध करने के लिए लोगों से पैसे मांगने को मजबूर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जुआ खेलाने वाले 4 लोग हैं जिनके खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं तथा नशे का सेवन करने के आदी है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति शाम को मंडी लगते ही वहां पर आ जाते है। इस दौरान चारों में से एक व्यक्ति गिट्टियां लेकर बैठ जाता है तथा बाकी के तीनों व्यक्ति गिट्टियों पर पैसे लगाते हैं तथा पैसे डबल से ज्यादा करके सब्जी खरीदने आए मजदूरों को दिखाते हैं और बस यहीं से मजदूर उनका शिकार हो जाते हैं।

मजदूर पैसा डबल करने के चक्कर में कमाई गई दिनभर की कमाई गिट्टियों पर लगा देते हैं तथा पैसे हार जाते हैं। इसके बाद पैसे गंवाने के कारण मजदूर मंडी में आए लोगों से पैसे मांगते हैं अगर उन्हें पैसे न मिलें तो वे देर रात वहां से किसी न किसी व्यक्ति से लूट कर लेते हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों एक समाजसेवी ने इन चारों व्यक्तियों की वीडियो बनाई तथा उस समाज सेवी से इन्होंने मारपीट करके उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए थे।

इन चारों जुआ खेलाने वाले व्यक्तियों ने आसपास के रेहड़ी वालों को डराकर रखा हुआ है ताकि कोई उनकी शिकायत न कर सके। सूत्र यह भी बताते हैं कि कुछ तथाकथित लोग कुछ पैसों के लिए इन्हें सपोर्ट भी करते हैं। इस संबंध में जब फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज राजिन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आज ही चार्ज संभाला है। उन्होंने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच करवाएंगे और किसी भी तरह के गलत काम को वह अपने इलाके में होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में गश्त लगाकर आरोपियों को काबू किया जाएंगा।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...