Himachalजिला प्रशासन के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान

जिला प्रशासन के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गगरेट और चिंतपूर्णी के विधायकों की समाधान में रही महत्वपूर्ण भूमिका
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला प्रशासन के प्रयासों से गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया है। बता दें, उपायुक्त जतिन लाल ने शिव सहकारी ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड अंब, शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड भंजाल तथा जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड में चल रहे विवाद में दायर शिकायतों की जांच और समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। इस समिति में एसडीएम अंब, एसडीएम गगरेट, जिला राजस्व अधिकारी, ऊना और सहायक पंजीयक सहकारी समितियां, ऊना को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इसने शनिवार को मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया। समाधान में एक राजीनामे पर सहमति बनी, जिससे सभी संबंधित पक्ष संतुष्ट थे। उल्लेखनीय है कि इस विवाद को सुलझाने में गगरेट के विधायक राकेश कालिया और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह मामला लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ था, इसलिए विधायकों ने सक्रियता से इसे सुलझाने में भूमिका निभाई। ये था मामला शिवा को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड अंब और शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड भंजाल के सदस्यों का यह आरोप था कि 2009 में रजिस्टर्ड शिवा को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड और 2016 में रजिस्टर्ड शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड के कुछ सदस्यों ने जालसाजी करके 2022 में जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड का गठन किया, जिसने उनके कार्यक्षेत्र में घुसपैठ की है। उनकी मांग थी कि जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड को उनके क्षेत्र में काम करने से रोका जाए ताकि पुराने सदस्यों की बेरोजगारी और मुश्किल स्थिति से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कुछ सदस्यों पर धन के दुरुपयोग और गबन के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ये हुआ राजीनामा समिति की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा के बाद, दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाया गया। राजीनामे के तहत यह तय हुआ कि मुबारिकपुर स्थित लिव गार्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के माल ढुलाई के काम को दोनों पक्ष बराबर-बराबर साझा करेंगे। यह नियम सभी मार्गों पर लागू होगा। दोनों पक्षों के पास आने वाली माल ढुलाई की डिमांड भी बराबर-बराबर बंटेगी और वे अपनी-अपनी बिल्टी के अनुसार काम करेंगे। प्रथम पक्ष (शिवा और शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसाइटी) के वे सदस्य जो द्वितीय पक्ष (जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी) में शामिल हो गए हैं, वे द्वितीय पक्ष के सदस्य बने रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...