अब JIO-Airtel को टक्कर देगा BSNL, टेलीकॉम मंत्री का बड़ा ऐलान

ग्वालियर: प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स- Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। हालांकि, सरकारी कंपनी BSNL अभी भी पुरानी कीमतों पर अपनी सर्विस दे रही है। भले ही सर्विस के नाम पर आपको बार-बार कट जाने वाली कॉलिंग और स्लो इंटरनेट सर्विस मिल रही हो। अब कंपनी अपनी 5G सर्विस को टेस्ट कर रही है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में बताया कि BSNL जल्द ही पूरे देश में 4G सेवाएं शुरू करने वाला है। सिंधिया ने कहा कि BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से भारत में विकसित तकनीक पर आधारित है और जल्द ही इसे 5G में अपग्रेड किया जाएगा।

ऐसे में जल्द ही JIO-Airtel को BSNL टक्कर देगा। उन्होंने यह भी बताया कि BSNL के ग्राहकों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। सिंधिया ने बताया कि BSNL ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से अपना 4G नेटवर्क तैयार किया है। उन्होंने कहा, ‘कई लोगों ने पूछा था कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4जी नेटवर्क शुरू किया तो बीएसएनएल ने क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी कंपनी का नेटवर्क विकसित करना है तो हम चीन या किसी अन्य विदेशी देश के उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे।’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला लिया था कि भारत अपना खुद का 4G नेटवर्क विकसित करेगा जो पूरी तरह से सुरक्षित और स्वदेशी होगा। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत संकल्प लिया है कि भारत अपना खुद का 4जी स्टैक, कोर सिस्टम या टावर विकसित करेगा जिसे रेडिएशन एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कहा जाता है। भारत अपनी तकनीक विकसित करेगा और देशवासियों को 4जी नेटवर्क देगा और इसमें हमें डेढ़ साल लग गए। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। टावर लगाने का काम चल रहा है।’

सिंधिया ने बताया कि टाटा, तेजस और C-DOT जैसी भारतीय कंपनियां BSNL के 4G नेटवर्क को स्थापित करने में मदद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा दिए जाएंगे और मार्च 2025 तक 1 लाख टावर लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, ‘हम अक्टूबर के अंत तक 80,000 टावर लगा देंगे और बाकी 21,000 अगले साल मार्च तक लगा देंगे। यानी मार्च, 2025 तक 4जी नेटवर्क के एक लाख टावर लगा दिए जाएंगे।’

सिंधिया ने यह भी बताया कि BSNL का यह 4G नेटवर्क 5G में अपग्रेड करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘हम इस 4जी कोर पर 5जी का उपयोग कर सकते हैं। हमें 5जी सेवाओं के लिए टावरों में कुछ बदलाव करने होंगे और इस पर काम चल रहा है। हम जल्द ही 4जी से 5जी तक का सफर पूरा कर लेंगे।’ सिंधिया ने कहा कि BSNL ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए प्रतिद्ध है। उन्होंने कहा कि कई ग्राहक निजी कंपनियों को छोड़कर BSNL से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमारी सेवा तेज होगी।’

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...