Himachalडीसी जतिन लाल ने युवाओं को दिए आईएएस बनने के टिप्स

डीसी जतिन लाल ने युवाओं को दिए आईएएस बनने के टिप्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिला प्रशासन ने ऊना कॉलेज में आयोजित किया विशेष मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को डिग्री कॉलेज ऊना में विशेष मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए बहुमूल्य टिप्स दिए।

उपायुक्त जतिन लाल ने विद्यार्थियों को विषय चयन, सिलेबस, और तैयारी की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य तय कर जुनून के साथ तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “सिविल सेवा परीक्षा व्यक्ति के धैर्य की परख करती है। इसलिए सफलता के मार्ग पर गति से अधिक निरंतरता और सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। दूसरों की नकारात्मक बातों में न आएं और फिटनेस पर ध्यान दें।” इस सत्र के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जतिन लाल ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा को लेकर अक्सर युवाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों का अभाव होता है, जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का सही मार्गदर्शन हो और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने आगे भी इस प्रकार के और सत्र आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डिग्री कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा, प्राध्यापक डॉ. राज कुमार सहित अन्य प्राध्यापक तथा कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...