डेली संवाद, जालंधर। PRTC Buses Strike: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
सभी बड़े बस स्टैंड पूरी तरह बंद
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते जालंधर (Jalandhar) समेत पंजाब के सभी बड़े बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।
यात्रियों को दिक्कत
वहीं हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे मुलाजिम यूनियन के नेताओं की चंडीगढ़ में गिरफ्तार और किलोमीटर बसों का टेंडर रद्द न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
अभी प्राइवेट बसों की एंट्री भी बस स्टैंड में बंद कर दी गई। रोडवेज की बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है। यूनियन नेता नछतर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। पिछले दो महीने के अंदर वे तीसरी बार धरना लगा चुके हैं।
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने जालंधर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन सरकार द्वारा किलोमीटर योजना के टेंडर खोलने से पहले देर रात यूनियन के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ है।
