JalandharJalandhar: चिट्टे के मामले में नीरज व सौरव शिंगारियां का मिला इतने...

Jalandhar: चिट्टे के मामले में नीरज व सौरव शिंगारियां का मिला इतने दिनों का रिमांड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो दिन पहले 100 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए मंडी रोड के रहने वाले नीरज कुमार चीनू व चिट्टे की डीलिंग करवाने वाले नेता के करीबी सौरव शिंगारिया को काबू किया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश रिमांड हासिल किया है। दरअसल, पुलिस ने कोर्ट में यह कहकर रिमांड मांगा कि दोनों आरोपी बड़े स्तर पर काफी समय से नशा का कारोबार कर रहे हैं। बरामद चिट्टे के नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए लंबी पूछताछ की जरूरत है। कोर्ट ने दोनों आरोपी 2 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिए हैं।

उधर, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार का कहना है कि जांच के दौरान अहम सबूत मिले हैं और पुलिस जल्द पूरी नेटवर्क को ब्रेक कर लेगी। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार सौरव इस मामले में किंगपिन है और उसने 3 सालों में बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार सौरव ने कुछ सालों में डेढ़ करोड़ रुपए की कोठी तैयार की है। सूत्र बताते हैं कि सौरव इस कारोबार के साथ ब्याज पर पैसे देने का भी काम करता है। जिसके चलते पुलिस अहम सबूत हासिल करने में जुटी हुई है।

बता दें कि सीआईए स्टाफ की टीम ने सोमवार को ट्रैप लगाकर 100 ग्राम चिट्टे के साथ नीरज कुमार चीनू को पकड़ा था। थाना-2 में एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया था। चीनू की पूछताछ में यह बात आई थी कि रेलवे स्टेशन बाजार में मोबाइल शॉप चलाते गोबिंदगढ़ के रहने वाले सौरव के जरिये उसने चिट्टा खरीदा था। पुलिस ने केस में एनडीपीएस की धारा-29 जोड कर सौरव को नामजद कर लिया था। इसके बाद टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...