LudhianaPunjab: बच्चों के साथ School Teacher ने की मारपीट, परिजनों ने लगाए...

Punjab: बच्चों के साथ School Teacher ने की मारपीट, परिजनों ने लगाए आरोप, किया Highway जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टीचर ने लगाए स्टाफ और अभिभावकों पर गंभीर आरोप

लुधियानाः जमालपुर के अधीन आते सरकारी स्कूल में बच्चों ने टीचर पर मारपीट के आरोप लगाए है। जिसके बाद परिजनों ने टीचर पर लगाए आरोपों के बाद प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। इस दौरान घटना पर काफी हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासान देकर परिजनों का धरना हाईवे से समाप्त करवाया। मामले की जानकारी देते हुए महिला अराधना ने कहा कि जब वह टीचर से बात करने आए तो वहां पर एक महिला ने उस पर और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। वहीं बच्चों ने आरोप लगाए है कि वीरवार को टीचर में चौंकी आती है। इस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाए है कि उसका फोन भी महिला ने तोड़ दिया। पीड़िता ने कहाकि टीचर बताए वह कौन है और उसने क्यों हमला किया। वहीं पीड़ित संजू ने कहा कि बीते दिन 2 बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि जिसके बाद टीचर ने सभी बच्चों को बेहरमी से पीटा। इस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाए है कि टीचर से जब वह बात करने के लिए स्कूल आए तो उसके साथ अन्य बच्चे के परिजन को पीटा गया। आरोप है कि टीचर ने बच्चों को घर पर बात ना बताने की धमकी दी गई। पीड़ित अभिभावकों ने टीचर को सस्पेंड करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर टीचर कर्मजीत कौर ने बताया पढ़ाई के दौरान बच्चे गलत शब्द का प्रयोग कर रहे थे। जिसको लेकर टीचर ने बच्चों को डांटा। टीचर ने कहा कि अगर वह बच्चों को थप्पड़ मारा या डंडे से पीटा तो उनको सही दिशा पर लाने के लिए किया है। वहीं परिजनों द्वारा फोन तोड़ने के मामले में टीचर ने कहाकि महिला ने स्कूल की महिला के साथ हाथापाई की। इस दौरान स्कूल की महिला के गले पर निशान भी पड़े हुए है। टीचर ने कहा कि हो सकता है बच्चे के अभिवावक द्वारा हाथापाई के दौरान फोन टूट गया हो। टीचर ने कहा कि घायल महिला मेडिकल करवाने के लिए गए हुए है। टीचर का आरोप है कि बच्चों के अभिभावकों को पैसे देकर बुलाया गया है। टीचर ने कहा कि वह किसी से पैसे नहीं लेती है। टीचर का आरोप है कि स्कूल में 500 रुपए जुर्माना जमा करवाया जाता है। पिछले 2 साल से उसने जुर्माना देना बंद कर दिया है, तभी से स्कूल स्टाफ के साथ रंजिश रखी जाती है। टीचर ने कहा कि वह सीनियर टीचर को कई बार शिकायत भी दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...