JalandharJalandhar: Independence Day को लेकर साढ़ें 5 साल के बॉबी पर है...

Jalandhar: Independence Day को लेकर साढ़ें 5 साल के बॉबी पर है समारोह की सुरक्षा का जिम्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: स्वतंत्रता दिवस पर महानगर के स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के डॉग स्क्वाड में लैब्राडोर नस्ल के बॉबी पर है। साढ़े पांच साल के बॉबी ने 9 महीने तक स्पेशल ट्रेनिंग ली है। बॉबी अभी भी ड्यूटी पर तैनात है। बाबी न सिर्फ परिचितों को सूंघकर पहचानता है बल्कि दुश्मनों की गंध से सचेत भी करता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले बॉबी स्टेडियम में तैनात किया गया है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

वहीं इस मामले में डॉग स्क्वाड विशेषज्ञ एएसआई बलदेव राज बताया कि लैब्राडोर नस्ल के इस डॉग को जन्म के कुछ दिनों बाद ही पुलिस लाइन में लाया गया। पालन पोषण के साथ इसके साथ पारिवारिक रिश्ता बनाया, यहीं पर इसका नामकरण हुआ। बताया जा रहा हैकि पुलिस लाइन में बॉबी के रहने को अलग कमरा रखा गया है। जहां बॉबी के लिए कूलर भी लगा हुआ है। एएसआई बलदेव राज ने बताया कि बदलते मौसम में इसको कमरे में रखने के लिए तापमान संतुलित किया जाता है। बाहर गर्मी है तो ड्यूटी पर जाने से पहले कूलर को बंद किया जाता है।

उन्होंने बताया कि बॉबी के 5 महीने के होते ही उसकी विशेष ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड में शामिल होने के बाद सबसे पहले हाउस स्मेलर (पारिवारिक सदस्यों को सूंघने) की ट्रेनिंग दी जाती है। डॉग के सूंघने की क्षमता कम न हो इसके लिए इनके लिए बाकायदा डाइट प्लान बनाया जाता है। डाइट में दूध, अंडे, रोटी, बिना हड्डी वाला मास और सर्दियों में चिकन सूप शामिल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी वीआईपी कार्यक्रम होते हैं, वहां बॉबी की ड्यूटी भी लगाई जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...