NationalVolvo Bus चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, देखें...

Volvo Bus चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर बीएमटीसी की वोल्वो बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना दौरान वहां पर लोगों में भगदड़ मच गई। बेकाबू बस कई वाहनों से टकराई और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा। इस दौरान कई और वाहन उसकी चपेट में आ गए। बस एक कार के आड़े आने पर ही रुकी। अधिकारियों के अनुसार, एक बाइक सवार के पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। हेब्बल फ्लाईओवर के पास एक वोल्वो बस चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। बस सड़क पर चल रही कई बाइक और कारों से टकरा गया। बस चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ता रहा। इस दौरान उसने कई और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बस एक कार के सामने आकर रुक गई। कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बस में लगे सीसीटीवी में ही पूरा हादसा कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस का ड्राइवर ब्रेक लगाने की कोशिश करता है, लेकिन बस की ब्रेक नहीं लग पाई। वाहनों की टक्कर लगने से बस अपने आप रुक जाती है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...