Jalandhar News: PPR Market से लौट रहे परिवार की Audi Car में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीपीआर मार्केट से लौटते समय ऑडी गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। दरअसल, घटना के दौरान परिवार गाड़ी में मौजूद था और गाड़ी से धुंआ निकलने के बाद ही गाड़ी लॉक हो गई। जिसके चलते परिवार गाड़ी में फंस गया। इस दौरान परिवार ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी का लॉक खोला और जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में भजन गायक अशोक सांवरिया परिवार मौजूद था।

घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया। वहीं घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए अशोक सांवरिया ने कहा कि वह परिवार के साथ पीपीआर मार्केट में घूमने के लिए गया हुआ था। इस दौरान देर रात पीपीआर मार्केट से जब वह विनय मंदिर से थोड़ा आगे पहुंचे तो उनकी गाड़ी से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।

जिसके बाद आगे के अगले हिस्से को भीषण आग लग गई। सलारिया परिवार ने कहा कि धुआं निकलने के तुरंत बाद ही गाड़ी अंदर से लॉक हो गई, मगर किसी तरह सभी सुरक्षित बाहर निकले और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। परिवार बोला कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। परिवार में घटना को लेकर भय का माहौल पाया जा रहा है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img