यूबा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा,पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर यात्रा में रहे मौजूद
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा यात्रा विस कुटलैहड़ के झलेड़ा से गांव वसाल तक निकाली। जिसमें पूर्व मंत्री एवं राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष बिरेंद्र कंवर ने शिरकत की। इस तिरंगा यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पैदल मार्च करते हुए बंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंज गया। बहीं कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के महोत्सव पर देश पर अपनी कुर्बानी देकर शहादत पाने वाले वीर सपूतों की याद में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर मंडल स्तर पर घर तिरंगा यात्रा को निकालने का आवाहन किया है ताकि देश पर कुर्बानी देने वाले बीर सुपुतों की शहादत को नमन किया जा सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देश के हजारों हमारे जवानों ने अपनी शहादत देकर हमें 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी दिलाई थी। आज देश एक खुशहाल जीवन जीने की ओर अग्रसर है।
कंवर ने कहा कि वह भी समय था जब हम गुलामों की तरह जिंदगी गुजारा करते थे और आज देश का हर नागरिक अपनी मर्जी से जिदंगी जी रहा हैं। यह सारा श्रेय शहादत देने वाले शहीदों को जाता है। 15 अगस्त यानी आजादी दिवस पर केंद्र सरकार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान हर मंडल स्तर पर हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन और हर घर तिरंगा लगाने का अभियान 9 अगस्त से शुरू करवाया था और आज पूरा देश तिरंगे के साथ झूमकर आजादी का जश्न मनाने और शहीदों को नमन कर रहा हैं। विरेंद्र कंवर ने कुटलैहड के हर परिवार हर सदस्य से आग्रह किया है कि आप 15 अगस्त के दिन अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाए।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू यूबा मोर्चा अध्यक्ष शशि राणा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील शारदा मीडिया प्रभारी चरणजीत, के अलावा सभी मंडल सदस्य एवम युवा मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।

कुटलैहड़ का हर परिवार घर पर तिरंगा लगाकर मनाए 15 अगस्त को आजादी दिवस:विरेंद्र कंवर
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.