Punjab : जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, 5 गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसर – इस कलयुगी दुनिया में लालच इतना बढ़ गया है कि भाई-भाई के खून का प्यासा बैठा है और एक-दूसरे को मारने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर के गांव ममदोट के गांव गंदू किलचा से सामने आया है। जहां जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो भाइयों ने एक-दूसरे के परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और अब दोनों परिवारों के पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरजीत सिंह की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेजर सिंह, तारा सिंह औैर परिवार ने हमारे घर पर हमला किया और गहने, नगदी और एलसीडी ले गए। सुरजीत सिंह की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेरी इज्जत पर भी हाथ डाला। दूसरी तरफ मेजर सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे मेरे भाई दर्शन सिंह के बेटों ने परिवार सहित 15 लोगों ने हमारे घर पर हमला किया। मेजर सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर ही झगड़ा हुआ है। मेजर सिंह ने न्याय की मांग की है। जानकारी के मुताबिक मेजर सिंह सिंह ने अपनी मां को भी नहीं बख्शा। जिसकी कोख से उसने जन्म लिया था, मेजर सिंह और उसके साथियों ने बुजुर्ग लालो बीबी को भी धारदार हथियारों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने अपनी जमीन का टुकड़ा अपने बेटे मेजर सिंह के बेटे रवि के नाम नहीं किया, जिससे मेजर सिंह नाराज था और उसने अपनी मां को भी नहीं बख्शा, खुद भी उसके साथ मारपीट की

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img