NEET कर रहे छात्र ने लगाया फंदा, Suicide Note बरामद

कोटाः नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। 18 साल का यह छात्र बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। कुछ दिन बाद ही उसका नीट का एग्जाम था। घटना कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके के एक हॉस्टल में मंगलवार सुबह 6 बजे हुई।

जानकारी देते हुए कुन्हाड़ी थाना सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब छात्र ने होस्टल में अपने रूम के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूम का गेट तोड़कर पंखे के कड़े से फंदे पर लटके शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें मृतक ने लिखा था कि मैं सुसाइड कर रहा हूं, आप लोगों की कोई गलती नहीं है। न ही ये सुसाइड नीट पेपर की वजह से है। मेरा नाम, मेरी फोटो और परिवार का नाम कही भी मीडिया में न डाला जाए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया की छात्र एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में कुन्हाडी इलाके में एक हॉस्टल में रह रहा था। एग्जाम के बाद छात्र अपने घर जाने वाला था। रात को उसने दोस्तों के साथ खाना खाया। फिर रूम में जाकर सो गया।

मंगलवार तड़के छात्र ने अपनी बहन को वॉट्सऐप मैसेज किया। इसके बाद बहन ने हॉस्टल संचालक को सूचना दी। हॉस्टल संचालक ने छात्र के कमरे का गेट खटखटाया तो छात्र ने गेट नहीं खोला। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजन को सूचना दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...