Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: भगवंत मान पहुंचे दक्षिण कोरिया, सियोल के पंजाबियों से की अपील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: भगवंत मान पहुंचे दक्षिण कोरिया, सियोल के पंजाबियों से की अपील

Mahabir
Last updated: December 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सियोल (Seoul) में रह रहे प्रवासी पंजाबियों को प्रदेश के राजदूत बनकर काम करने का आह्वान किया, ताकि कोरियन कंपनियों को पंजाब, जो अब विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है, में निवेश के लिए प्रेरित किया जा सके।

Contents
  • दक्षिण कोरिया यात्रा की शुरुआत की
  • युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
  • सियोल के पंजाबियों से की अपील
  • प्रवासी पंजाबियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया
  • पंजाब-S.कोरिया संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगा
  • दक्षिण कोरिया का दौरा किया
  • प्रगतिशील नीतियों व अहम लाभ पर भी प्रकाश डाला
  • गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे

दक्षिण कोरिया यात्रा की शुरुआत की

दक्षिण कोरिया (South Korea) की अपनी यात्रा के दौरान सियोल में पंजाबी समुदाय के साथ विचार-विमर्श कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण निवेशक पहले से ही पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और सियोल के पंजाबियों को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनकर निवेश आकर्षित करने में और मदद करनी चाहिए।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Mann

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी जन्मजात उद्यमी हैं और हममें से हर एक को प्रदेश को औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। पंजाबियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिखाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है और अब अपनी जन्मभूमि की सेवा करने की बारी प्रवासी पंजाबियों की है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और साथ ही प्रदेश के औद्योगिक विकास को बड़ा बल मिलेगा, जिससे रंगला पंजाब बनेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना अलग मुकाम बनाया है और कड़ी मेहनत का जजज्बा पंजाबियों के खून में बसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

मुख्यमंत्री ने पंजाबी समुदाय की उद्यमशीलता, सांस्कृतिक प्रतिबद्धता तथा लोगों-से-लोगों और कारोबार-से-कारोबार संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कोरियन कंपनियों का मार्गदर्शन करते हुए पंजाब को प्राथमिक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की। भगवंत सिंह मान ने रोजगार, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए और अधिक अवसर पैदा करने में मदद के लिए उनसे समर्थन और सहयोग मांगा।

सियोल के पंजाबियों से की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है – नीतिगत स्थिरता, तेज निर्णय प्रक्रिया और निवेशकों के समय एवं विश्वास का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था देकर पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने, उनकी जरूरतों को समझते हुए यह सुनिश्चित करने पर आधारित है कि सरकार विकास की साझेदार बने। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब ने अपना आधारभूत ढांचा मजबूत किया है, औद्योगिक क्षमता का विस्तार किया है और निवेश के नए रास्ते खोले हैं।

south korea
south korea

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शासन एवं नियामक सुधारों का भी जिक्र किया, जिनमें फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम, 173 सेवाओं की ऑटो-डीम्ड मंजूरी, पैन-आधारित कारोबारी पहचान और पंजाब कारोबार अधिकार अधिनियम में संशोधन शामिल हैं, जो समयबद्ध सैद्धांतिक मंजूरियां सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने पंजाब के औद्योगिक आधारभूत ढांचे पर भी प्रकाश डाला और बताया कि 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहले ही इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से सुनिश्चित किया जा चुका है।

प्रवासी पंजाबियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

इस दौरान भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि उनका दृष्टिकोण सरल और स्पष्ट है, नीतिगत स्थिरता, निर्णय में गति और निवेशकों के समय एवं विश्वास का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था देकर पंजाब को विश्व उद्योग के लिए पसंदीदा स्थान बनाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सोच साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने पर आधारित है ताकि उद्योगों की जरूरतों को समझते हुए सरकार विकास की दिशा में सकारात्मक उत्प्रेरक की भूमिका निभा सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अपना आधारभूत ढांचा मजबूत किया है, औद्योगिक क्षमता बढ़ाई है और निवेश के नए मार्ग खोले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच साझेदारी ही सफलता की कुंजी है और प्रदेश सरकार का दृढ़ विश्वास है कि औद्योगिक विकास तभी संभव है जब हम बराबर के साझेदार के रूप में काम करें। इस दौरान प्रवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री के दल का गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

पंजाब-S.कोरिया संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगा

उन्होंने पंजाब की वैश्विक पहुंच तथा त्योहारों, भाषा, व्यंजनों और रीति-रिवाजों के उत्सवों के माध्यम से कोरियाई लोगों में पंजाबी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रवासी समुदाय ने उम्मीद जताई कि यह दौरा पंजाब-दक्षिण कोरिया संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगा, जिससे उद्योग, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में दीर्घकालिक साझेदारी और रचनात्मक परिणामों का मार्ग प्रशस्त होगा।

CM Bhagwant Mann reaches South Korea
CM Bhagwant Mann reaches South Korea

अरान इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सी. आकाश ने पंजाब के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई। प्रख्यात विद्वान डॉ. (प्रो.) लखविंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए दक्षिण कोरिया में निवेश रोड शो आयोजित करने की पहल का स्वागत किया।

दक्षिण कोरिया का दौरा किया

कोरिया में पंजाबी एसोसिएशन की चेयरपर्सन मीनाक्षी पवार ने बताया कि लंबे समय बाद पंजाब सरकार के किसी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया है और जोर दिया कि यह नई पहल लंबी अवधि के सहयोग के लिए नई संभावनाएं खोलेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अत्यंत लाभकारी जापान दौरे के बाद दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय निवेश आउटरीच के इस चरण की शुरुआत की है। भगवंत सिंह मान ने कोरिया में भारत के राजदूत गौरंगलाल दास के साथ विस्तृत विचार-विमर्श सत्र भी किया।

प्रगतिशील नीतियों व अहम लाभ पर भी प्रकाश डाला

बैठक में उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, एग्री-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, रक्षा, एयरोस्पेस और शहरी आधारभूत ढांचे जैसे उच्च संभावना वाले क्षेत्रों में गहन आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के पंजाब सरकार के लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। भगवंत सिंह मान ने प्रदेश को उत्तरी भारत के लिए रणनीतिक प्रवेश द्वार के तौर पर स्थापित करने वाले पंजाब के विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण, प्रगतिशील नीतियों व अहम लाभ पर भी प्रकाश डाला।

सोमवार को पंजाब का प्रतिनिधिमंडल कई उच्च-स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेगा। जिसकी शुरुआत प्रमुख कोरियाई कंपनियों डेवू ई एंड सी, जीएस ई एंड सी तथा नोंगशिम के साथ बैठक से होगी, जिसमें निर्माण इंजीनियरिंग, आधारभूत ढांचा विकास और उन्नत फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अवसरों की खोज की जाएगी।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे

इसके बाद मुख्यमंत्री पंजाब प्रांत में कारोबार करने की सुगमता विषय पर गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रमुख कानूनी फर्में, वित्तीय निवेशक, सलाहकार समूह और व्यापारिक संगठन शामिल होंगे। इसका उद्देश्य कोरियाई हितधारकों को पंजाब के शासन सुधारों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और निवेशक-अनुकूल ढांचे की स्पष्ट समझ प्रदान करना है।

इसके बाद दक्षिण कोरिया के प्रमुख इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी क्लस्टर पेंग्यो टेक्नो वैली का दौरा किया जाएगा, जहां दल अनुसंधान एवं विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और हाई-टेक औद्योगिक विकास में सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अध्ययन करेगा। इस व्यस्त दिन का समापन कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री एसोसिएशन (के.डी.आई.ए.) के साथ केंद्रित वार्ता से होगा, जिसमें रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियां और भविष्य में पंजाब के अनुकूल औद्योगिक क्षमताओं के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब प्रेस क्लब चुनाव में फेरबदल, फ्रीडम ग्रुप की मांग पर चुनाव अधिकारियों का बड़ा फैसला
Next Article Punjab: हवाई अड्डे पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न आने देने के लिए पंजाब सरकार ने उठाए कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.