पत्थर से टकराने के बाद पलटी Pickup, 2 की मौत, शादी से लौट रहे थे लोग

छत्तीसगढ़ः शादी समारोह से लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें 25 ग्रामीणों सवार थे। जानकारी मुताबिक हादसे में दिगंबर राजवाड़े (12) और पुन्नू चेरवा (13) की मौत हुई। ये दोनों बच्चे भंडारपारा के रहने वाले थे। हादसे में बच्चों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल, सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम भंडारपारा निवासी तलिंदर राजवाड़े की बेटी की शादी 5 दिनों पहले ओड़गी ब्लॉक के बिलासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद मंगलवार को चौथिया भोज का आयोजन किया गया था।

चौथिया भोज कार्यक्रम में भंडारपारा गांव से 25 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर बिलासपुर गए थे। इनमें महिला, पुरुष और कुछ बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग बिलासपुर से भंडारपारा के लिए वापस लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप रात करीब 10 बजे ग्राम बिसाही पोड़ी के पास पहुंची। जहां नाले के पास मोड़ में पिकअप का चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।

पिकअप मोड़ में एक पत्थर से टकराकर पलट गई। पिकअप सवार कई ग्रामीण छिटककर गिर गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर चेंद्रा चौकी प्रभारी एलपी गुप्ता और भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौशी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...