फगवाड़ा/राजेश – गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित बंसल मेडिकल स्टोर पर लूट की वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर नगदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरे करीब 50 हजार रुपए की नगदी लूट कर फरार हो गए।
घटना की यह सारी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी देते हुए रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था। करीब 9 बजे 3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात नौजवानों ने पिस्तौल दिखाकर दुकान के गल्ले में पड़े करीब 50हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा, डीएसपी फगवाड़ा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटना क्या जाएजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी।Phagwara : लुटेरों ने Gun Point पर की लूट की वारदात #Phagwara #Punjab #GunPoint pic.twitter.com/rKwr1ZvEPV
— Encounter India (@Encounter_India) August 27, 2024



